गरियाबंद में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद को प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को द्वितीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद को तृतीय पुरस्कार मिला। मार्च-पास्ट के प्रोफेशनल वर्ग में नगर सेना महिला को प्रथम जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय एवं नगर सेना पुरूष को तृतीय पुरस्कार तथा नान-प्रोफेशनल वर्ग में स्काउट दल बालक को प्रथम, एन.सी.सी बालक को द्वितीय, एन.सी.सी. बालिका को तृतीय एवं स्वामी आत्मानंद प्राथमिक शाला व पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा परेड कमांडर एवं सभी प्लाटूनों के कमांडरों को भी सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह में आदिवासी विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय निकाय, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जल संसाधन विभाग, जिला पंचायत, विद्युत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समग्र शिक्षा तथा वन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को रेखांकित करते हुए झांकी निकाली गई। प्रस्तुत झांकियों में वन विभाग को प्रथम, कृषि एवं उद्यानिकी को द्वितीय और जल संसाधन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।