नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने नगर में विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, January 26, 2023

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने नगर में विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा


गरियाबंद - गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर के विभिन्न अलग अलग स्थानों में ध्वजारोहण किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद कार्यालय गरियाबंद, नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक, कचहरी मार्ग स्थित शहीद स्मारक चौक तथा *वार्ड क्रमांक आठ डाकबंगला* में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को 74वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें भी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान का प्रतीक है जो हमे
सद्भाव, भाइचारे और समानता के साथ रहने की सीख और अधिकार प्रदान करता हैं। हम सभी को आपसी भेदभाव और मतभेद भुलाकर एक एकजुट होकर रहना चाहिए। नपा अध्यक्ष मेमन ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व का यह दिन हमारे देश की महान विभूतियों के पराक्रम और योगदान को याद करने का भी है जिन्होंने देश के स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। ऐसे महान विभूतियों को मैं नमन करता हूं।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, नगर पालिका के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ़ मेमन, विष्णु मरकाम, श्रीमति गुलेश्वरी ठाकुर, वंश गोपाल सिन्हा, नीतु देवदास, पार्षद रितिक सिन्हा, संदीप सरकार, श्रीमति प्रतिभा पटेल, देवा मरकाम, श्रीमति विमला साहू, श्रीमति ज्योति साहनी, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद ठाकुर, एल्डरमैन हरीश भाई ठक्कर, रमेश मेश्राम, मुकेश रामटेके, बिन्दु सिन्हा, रेणुका साहू, बीरू यादव, राजेश साहू, जैनक बी सीएमओ टामसन रात्रे, इंजीनियर अश्विनी वर्मा, केशनाथ साहू, लेखापाल दुष्यंत साहू, पुरूषोत्तम चंद्राकर, श्रीमति सपना मिश्रा, भूपेंद्र कश्यप,  सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।