बराती ट्रक पलटी 40 से अधिक हुए बुरी तरीके से घायल…एक की मौत…घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में मची अफरा-तफरी - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, February 23, 2023

बराती ट्रक पलटी 40 से अधिक हुए बुरी तरीके से घायल…एक की मौत…घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में मची अफरा-तफरी


गरियाबंद – गुरुवार रात नेशनल हाईवे में ग्राम बारुका के पास बाराती ट्रक पलटने से 40 से अधिक लोग बुरी तरीक़े से घायल हो गए जिसमें एक की मौत हो गई है,

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग ज़िले के ग्राम केसरा से गरियाबंद से लगे ग्राम मोहेरा  में बराती ट्रक 1109 आई हुई थी जो गुरुवार रात 9 बजे वापसी दुर्ग जाते हुए ग्राम बारुका के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई, बाराती ट्रक में बड़ी संख्या में महिलायें और पुरुष सवार थे जिसमें घटना के बाद 40 से 50 लोगो घायल होने की खबर है , वही समाचार लिखे जाने तक


एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.., घटना के बाद अस्पताल में अफ़रा तफ़री मच गई एंबुलेश और पुलिस वालों की मदद से घायलो को ज़िला अस्पताल पहुँचाया जा रहा है, वही 20 से अधिक घायल को अब तक ज़िला अस्पताल पहुँचाया जा चुका है जिनका उपचार जारी है वही अन्य घायलों के लिये भी एंबुलेश और पुलिस के वाहन लगे हुए है….

इधर घटना की सूचना मिलते अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीएम भूपेंद्र साहू, एडिसनल एसपी चंद्रेश ठाकुर मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा तत्काल वाहन की व्यवस्था कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा तत्काल वाहन की व्यवस्था कर गंभीर घायलों को रायपुर रिफर कराया गया।

दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवा जिला अस्पताल पहुंचे। युवा नेता सन्नी मेमन, हेमंत सांग, योगेश बघेल, रिखी राम यादव, जुनैद खान, नादिर कुरैशी, मनोज कंवर, राज दे, राहुल कुतलहरे सहित अन्य युवा घायलों को वाहनों से अस्पताल पहुंचने में मदद की।