नपा अध्यक्ष एवं राइस मिल एसोसिएशन ट्रॉफी का समापन आज - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, February 25, 2023

नपा अध्यक्ष एवं राइस मिल एसोसिएशन ट्रॉफी का समापन आज


बिग बॉस की फाइनलिस्ट कांस्टेंस्ट अर्चना गौतम होगी समापन समारोह की मुख्य अतिथि

लीग मुकाबले में छत्तीसगढ़ के भिलाई की टीम ने दे रही अन्य राज्यो की टीम को मात

गरियाबंद - नगर के कान्हा कल्ब मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नपा अध्यक्ष एवं राइसमिल एसोसिएशन ट्राफी में देश के विभिन्न राज्यो से आई वालीबाल टीमो के बीच जबर्दस्त रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुपर लीग मैच में उत्तर भारत और दक्षिण भारत दोनो क्षेत्रो से आई राष्ट्र स्तरीय टीम एक दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे है। वही मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम भी पीछे नही है। यहां के भिलाई की टीम भी अन्य राज्यो से आई टीमो को पछाड़ते हुए सुपर लीग में टॉप स्थान में हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता का पहला मैच भी भिलाई और केरल की त्रिवेन्द्रम के बीच खेला गया था। जिसमें भिलाई ने दो-शून्य से जीत दर्ज की। पहल मैच तो एकतरफा रहा लेकिन दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा। वही प्रतियोगिता के दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक पांच मुकाबल हुए थे। जिसमे विशाखापटनम की साई ने ओडिशा भूवनेश्वर को दो-शून्य से, भिलाई ने हरियाणा को दो- शून्य से, टीएस ओडिशा पुने को दो-शून्य से, हरियाणा ने भूवनेश्वर को दो-शून्य से, भिलाई ने टीएसओ  को दो-शून्य से तथा साई ने पुने दो-शून्य से हराकर जीत दर्ज की है। सभी मुकाबले जबर्दस्त रहे। 

इधर रविवार को बाकी लीग मैच के बाद रात में सेमीफाइलन और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसके बाद समापन समारोह होगा। इस अवसर पर फाइनल मुकाबला और समापन समारोह की मुख्य अतिथि बिग बॉस की फाइनलिस्ट कांस्टेंस्ट रही फिल्मकार अर्चना गौतम होगी। अर्चना रविवार शाम को गरियाबंद पहुचेगी। सेमीफानल ओर फाइनल मुकाबले के दौरान भी वह उत्साहवर्धन के लिए मौजुद रहेगी। ज्ञात हो कि बिग बास से 16 वे सीजन में अर्चना गौतम भी शामिल थे, फाइनलिस्ट भी रही। पेशे से वह फिल्मअभिनेत्री और मॉडल है। 

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बताया की गरियाबंद की पावन धरा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता को लेकर नगरवासियों एवं वालीबाल प्रेमियो में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मानक स्तर पर तैयार मैदान में अब तक कई दिल थामने वाले मुकाबले हो चुके है। प्रतियोगिता का रविवार रात आठ बजे समापन होगा। समारोह में भारत की मशहूर टीवी व सिनेमा अभिनेत्री एवम बिग बॉस सीजन 2022 की टॉप फाइनलिस्ट में रही अर्चना गौतम मुख्य अथिति होगी।