गरियाबंद /राजिम/ कोपरा-गुरुवार शाम से मौसम अचानक करवट बदली और आसमान में बादल छाए रहे। जो शुक्रवार को दिनभर बदली छाया रहा। वही शनिवार को आसमान में छाया बदली दोपहर लगभग 12 बजे काली घटाओं में बदलकर अचानक तेज बारिश शुरू हो गया। जो लगभग 20 से 30 मिनट तक तेज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुआ ।
इस दौरान कही-कही ओले भी गिरने की खबर आई हैं। इस बेमौसम बारिश के बाद मौसम में नमी आने के कारण एक बार फिर ठंड का एहसास लोगों को होने लगा और लोग गर्म कपड़ों में कैद हो गए। वही क्षेत्र में इन दिनों धान की रबी फसल में खरपतवार की निंदाई कार्य जोरो से चल रहा है। निंदाई कार्य के लिए सुबह से खेत गए मजदूर अचानक लगभग 12 बजे तेज बारिश शुरू होते ही घरों की ओर दौड़ने लगे। वही मार्ग मेंआवागमन कर रहे दोपहिया वाहन सवार यात्री बारिश शुरू होते ही अपनी सुविधा देखकर मार्ग किनारे होटल, ठेलों में बारिश में भीगने के डर से रुके रहे।बारिश बंद होने के बाद सपर किया।


