चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर भगवत महापुराण की शुभारंभ - कपालफोड़ी में - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, March 22, 2023

चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर भगवत महापुराण की शुभारंभ - कपालफोड़ी में

धमतरी /मगरलोड/ चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर ग्राम कपालफोड़ी में शीतला माता के प्रांगण पर जोत जवारा का स्थापना किया गया । साथ ही साथ 9 दिन तक भागवत महापुराण का भी आयोजन जय मां शीतला पैरी सिंचाई परियोजना समिति ,ग्राम विकास समिति एवम समस्त ग्रामवासी के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमे 22 तारीख से 30

तारीख तक भागवत महापुराण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा निकाल कर शुभारंभ किया गया ।भागवत महापुराण का कथा वाचक श्री श्री 108 श्री सिया भुनेश्वरी शरण व्यास जी के परम शिष्य श्री गोवर्धन शरण व्यास जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा।इस भागवत महापुराण कार्यक्रम में पैरी परियोजना के संरक्षक गजेंद्र साहू, अध्यक्ष कन्हैया लाल कंवर, उपाध्यक्ष नीलकंठ साहू,सचिव
पंपेश्वर साहू,कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू ,सलाहकार प्रभु राम साहू,टंकेश्वर साहू,तेजेंद्र साहू, सदस्य भीखम कंवर,भीखम साहू ,भारत साहू,पोखराज साहू, गीतू साहू,ईश्वर साहू, कृष्णा साहू, घन्नशु साहू,होमलाल देवदास,पुन्नाचंद साहू,भुनेश साहू एवं गांव के श्रद्धालु  लोग कार्यक्रम में जुटे हुए है।