ठेकेदार व पीएचई विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत से किया जा रहा गुणवत्ताहीन कार्य
गरियाबंद / विकाशखण्ड फिंगेश्वर में पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन में बड़ी लापरवाही बरती जा रही हैं। विकाशखण्ड फिंगेश्वर के सभी ग्राम पंचायतों में केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था हेतु बड़े बड़े पानी टंकी का निर्माण व पाइप लाइन विस्तार के साथ साथ सभी घरों में नल कनेक्शन किया जा रहा है। जिसमें विभागीय अधिकारी व निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के द्वारा भारी लापरवाही बरती जा रही हैं। या यूं कहें कि दोनों के द्वारा सुनियोजित तरीके से राशि का बंदरबांट करने में लगे हुए हैं। इस योजना से गांवों में पिछले 2 वर्ष कार्य किया जा रहा हैं। लेकिन ऐसा कोई पंचायत नही जहां अभी तक यह कार्य पूर्ण नही किया गया है। ठेकेदार द्वारा कछुए की चाल से निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं।वही
पीएचई विभाग के अधिकारी के सुस्त रवैए के कारण हो रहे कार्य भी गुणवत्ताहीन दिखाई दे रहा हैं।जिससे विभागीय अधिकारियों का संबंधित ठेकेदार से मिलीभगत होने का साफ पता चल रहा हैं।इधर गर्मी का मौसम शुरू होते ही व भूजल स्तर लगातार गिरने के कारण पेयजल के विभिन्न स्रोत अभी से जवाब दे शुरू कर दिए हैं।जिसके कारण लोगो को पेयजल के लिए अन्यत्र भटकना पड़ रहा हैं।गर्मी के दिनों में भूजल स्तर गिर जाने के वजह से नलों में पानी नही आ पा रहे हैं। जो आने वाले कुछ दिनों बाद स्थिति विकराल हो सकता हैं।बता दें कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार सहित लोगों के घरों में नल कनेक्शन कार्य के लिए ठेकेदारों के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जिसकी गुणवत्ता की देखरेख पीएचईविभाग की निगरानी में होना है। लेकिन पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन पानीटंकी और पाइप लाइन का कार्य बेरोक टोक मनमानी ढंग से चल रहा हैं।निर्माण कार्य कछुआ गति से चलने के कारण लोग अपने घरों के सामने नल कनेक्शन के लिए बनाए चबूतरा को उखाड़ कर फेंक दिए हैं। अब इस योजना में ठेकेदार के लेट लतीफी का खामियाजा भविष्य में जनता को ही झेलना पड़ेगा।ग्राम पंचायत कोपरा में एक वर्ष से भी अधिक समय हो गया।जल जीवन मिशन योजना में प्रत्येक घर के अंदर या बाहर नल कनेक्शन दे कर छोड़ दिया गया हैं।पानी टँकी निर्माण भी धीमी गति से चल रहा हैं।कोपरा गरियाबंद जिला बड़ा गॉव हैं।जहाँ अब तक पाइप लाइन कार्य शुभारंभ ही नहीं हुआ हैं।जिस कारण ग्रामीणों में कॉपी नाराज़गी हैं।इस कारण भी ग्रामीण घर के सामने लगे नल कनेक्शन को उखाड़ के कबाड़ में डाल दिया हैं।।0 क्या कहना हैं।नेताओं का कोपरा जिला का सबसे बड़ा गॉव हैं।अब तक पाईप लाइन कार्य शुभारंभ नहीं हुआ हैं।ठेकेदार द्वारा घटया निर्माण कार्य किया जा रहा हैं।घरों के सामने नल कनेक्शन देकर छोड़ दिया गया हैं।गर्मी के दिनों में जल संकट हर वर्ष रहता हैं।दो माह बाद बारिश का मौसम आ जायेगा।ठेकेदार द्वारा अगर कार्य में लापरवाही बरती जा रही हैं तो उसका टेन्टर निरस्त किया जाए। वेद राम साहू सयुंक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद।
0प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन प्रत्येक घर जल पहुंचा हैं।जो कि जन कल्याणकारी योजनाओं में से एक हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार में ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं।एक वर्ष से भी अधिक समय हो गया हैं।पाईप लाइन कार्य चालू नहीं हुआ हैं।साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी कांग्रेस सरकार द्वारा लापरवाही बरती जा रही हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना का बुरा हैं। कमलेश साहू भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गरियाबंद




