गरियाबंद / फिंगेश्वर वन विभाग ने आज कौन्दकेरा में अवैध रूप से संचालित आरा मिल में छापामार की एक बड़ी कार्यवाही की है। आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के आरा मिल का संचालन नही किया जाना है,लेकिन द्वारिका साहू दंबगई के साथ सारे नियम कानूनों को ताक में रखकर अवैध रूप से आरा मिल का संचालन कर रहे थे इतना ही नही वहाँ पर रखे हुए इमारती लकड़ी बीजा, सागौन व बबूल का किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज उनके पास नही था, ऐसे में वन विभाग की टीम ने लाखो रुपये के लकड़ियों को जप्त कर अपने कब्जे में भी लिया है।वही इस पूरे मामले में वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर के रेंजर सुयश दीवान ने बाइट देने का अधिकार नहीं की बात कहकर बाइट देने से मना कर दिया है तो वही वन विभाग राजिम के एसडीओ यू. एस. ठाकुर रायपुर में होने की बात कही है।
Thursday, April 27, 2023
Home
Unlabelled
कौन्दकेरा में अवैध रूप से संचालित आरा मिल में छापामार की एक बड़ी कार्यवाही
कौन्दकेरा में अवैध रूप से संचालित आरा मिल में छापामार की एक बड़ी कार्यवाही
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

