गरियाबंद / राजिम / श्री कोपेश्वर नाथ बाल कल्याण शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपरा में अध्ययनरत कक्षा दशम के भैया दीपक भांडेकर, पिता श्री सियाराम भांडेकर ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 में प्राविण्य सूची में दशम और गरियाबंद जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, माता पिता एवं शिक्षकों का नाम गौरवान्वित किया, जिसमें दीपक भांडेकर को बधाई देने के लिए समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश साहू, उपाध्यक्ष अजय साहू, व्यवस्थापक रूपनारायण साहू, कोषाध्यक्ष धनंजय साहू,
सह सचिव राजेश यादव एवं समिति के सदस्य सोमन लाल ध्रुव, नोगेश्वर साहू, सदानंद साहू, पवन साहू, दशरथलाल यादव, गिरधर साहू, उमाशंकर साहू तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री गौरीशंकर साहू एवं समस्त आचार्य जी, दीदी जी ने उपस्थित होकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

