गरियाबंद / राजिम / कोपरा :- परिक्षेत्र साहू समाज कोपरा द्वारा 5 मई को ग्राम सहसपुर में मां कर्मा जयंती का आयोजन किया गया है। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा। साथ ही समाज द्वारा आर्दश विवाह का भी आयोजन किया गया है।
समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि ग्राम सहसपुर से सुबह 8 बजे से सामाजिक समरसता बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली साहू समाज कोपरा परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 14 गांवों का भ्रमण करेगी। रैली के स्वागत के लिए सभी गांवों में व्यापक तैयारी की गई है। सुबह 10 से ग्रामीण साहू समाज सहसपुर द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12.30 बजे से महाआरती होगा। इसके बाद सामूहिक भोज प्रसाद होगा।
श्री साहू ने बताया कि अपराह्न 3 बजे से अतिथियों का आगमन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण और आर्दश विवाह भी होगा। कार्यक्रम के दौरान नि, शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में संबंधित रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में आने वाले मरीजों का नि, शुल्क जांच एवं दवाई वितरण किया जाएगा।
