हरिमोहन तिवारी रायपुर
रायपुर / प्रदेश सहित देश भर में पत्रकारिता के जनक और सामाजिक विषयों के गूढ़ जानकार वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अग्रवाल
सरायपाली नगर के निवासी का निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही समाज व पत्रकार जगत गहरा दुख व्यक्त किया है।
नगर व क्षेत्र में पत्रकारिता से समाजिक, क्षेत्र व जनहित के मुद्दो की खबरों से अपनी पहचान स्थापित करने वाले स्व. राजकुमार अग्रवाल के पुत्र सौरभ गोयल पत्रिका के संवाददाता है इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक विषयों पर लेखन शुरू किया है!
उनके निधन से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
एक सजग पत्रकार थे...
राजकुमार अग्रवाल एक सजग पत्रकार थे।
उन्होंने जन आवाज को अपनी लेखनी का माध्यम बनाया था। प्रदेश ने एक सामाजिक सरोकार से जुड़े पत्रकार को खो दिया है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
जन सरोकारों से जुड़े थे
वही पत्रिकारिता जगत में स्व: राजकुमार अग्रवाल ने अलग और विशिष्ट पहचान बनाई थी।
वे कलम के सच्चे सिपाही और जन सरोकारों से जुड़े पत्रकार थे।
अंचल में पत्रकारिता के स्तंभ थे
सरायपाली नगर व सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन के जाने व पहचाने जाते थे!
निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
