गरियाबंद /राजिम :- छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आज भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए।विजय संकल्प महारैली में राजिम विधानसभा के हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे।गरियाबंद जिला राजिम विधानसभा के राजिम,फिंगेश्वर,छुरा,पाण्डुका मण्डल के कार्यकर्ता शामिल हुए।चार वर्ष बाद छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के आगमन से कार्यकर्ताओं में उमंग व उत्साह दिख रहा था।राजिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम अगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं।आज हम सब संकल्प लेने रायपुर आये हैं।और संकल्प लेकर जा रहे हैं।राजिम विधानसभा के कार्यकर्ता राजिम से रायपुर तक नरेन्द्र मोदीजिन्दाबाद के नारे लगाते हुए रायपुर पहुंचे।पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर , महामंत्री चंदन साहू, धर्मेन्द्र ध्रुव, डॉ भरत लाल साहू , दिनेश साहू गियाना साहू, रूपनारायण साहू,खिलेश्वर गोस्वामी,दिलीप वर्मा,गोपीपटेल,गोपी ध्रुव, चंद्रशेखर साहू पूरन लाल साहू, पोषण साहू,भूषण युगल किशोर, मुकेश ध्रुव,वेदव्यास सोहन साहू,जीवन साहू ईश्वरी साहू यशवंत डायमंड भीगू पुनीत भूपेंद्र साहू रोशन साहू जितेन साहू एवं हजारों की संख्या में मोदी जी के उद्बोधन सुनने के लिए पहुंचे थे ।



