गरियाबंद / छुरा/ पांडुका:- शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक वर्मा हमेशा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।साथ ही खेल कूद के क्षेत्र में भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।साथ ही बच्चों को सहयोग भी प्रदान करते हैं।शिक्षा के क्षेत्र में कुछ करने का मन रखते हैं।बच्चों के भविष्य को सवारना इनका लक्ष्य हैं।स्वच्छता पर्यावरण सुरक्षा संस्कार एवं शिक्षा से प्रभावित होकर ग्रामवासियों द्वारा प्रतीक चिन्ह,शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान में ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक
प्रेमसिंह ध्रुव सरपंच सभी पंच,रामशरण साहू अध्यक्ष जन-भागीदारी एवं शाला प्रबंधन विकास समिति हाई स्कूल गुणीतराम साहू अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला, योगिता साहू अध्यक्ष प्राथमिक शाला, ईश्वर लाल साहू,धुरसिंग साहू,धिरपाल साहू,यशवंत साहू,चित्रसेन निर्मलकर, प्रकाश पटेल तिलक यादव सदस्य एवं समस्त ग्राम वासियों उपस्थित रहे।ग्राम वासियों ने बताया कि वर्मा तन, मन और धन तीनों प्रकार से स्कूल में विशेष योगदान रहता हैं। दिनों दिन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ हैं। ऐसे शिक्षक के आने से ग्रामीणजन काफी खुश हैं।Saturday, August 19, 2023
Home
Unlabelled
15 अगस्त के अवसर पर श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान दिनेश कुमार वर्मा व्याख्यता हाई स्कूल घटकर्रा को दिया गया।
15 अगस्त के अवसर पर श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान दिनेश कुमार वर्मा व्याख्यता हाई स्कूल घटकर्रा को दिया गया।
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu




