आर्यभट्ट महाविद्यालय के द्वारा भेंडरी व मुड़तराई में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, August 12, 2023

आर्यभट्ट महाविद्यालय के द्वारा भेंडरी व मुड़तराई में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया

     


गरियाबंद /राजिम / कोपरा :- उमा देवी बहुउद्देशीय शिक्षा एवं विकास संस्थान रायपुर द्वारा संचालित संस्था स्थानीय आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के तत्वावधान में ग्राम मुड़तराई के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम भेंडरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां विभिन्न प्रजाति के फलदार और छायादार प्रजाति के पौधे जैसे अमरूद, जामुन, नींबू, आंवला, सीताफल, गुलमोहर आदि पौधे लगाए गए।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा

सामूहिक रूप से पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं को कृत संकल्पित किया।इस अवसर पर आर्यभट्ट महाविद्यालय कोपरा के कोऑर्डिनेटर व डेवलपमेंट ऑफिसर लक्ष्मीनारायण देवांगन,राजू वैष्णव,आर्यभट्ट महाविद्यालय के प्राचार्या लेखनी यादव,महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ओमप्रकाश सेन, कुलेश्वर साहू,तोमेश साहू, हेमंत साहू, पुरंदर तारक, दिनेश तारक, धर्मेंद्र कुमार साहू, बसंती सोनवानी,तेजस्विता साहू, सुषमा साहू,दीक्षा श्रीवास, भृत्य बेदन लाल साहू, पीलू राम

साहू, ग्राम पंचायत जेंजरा की सरपंच हीरामणि साहू, देवकी साहू, जागेश्वरी यादव, कामति साहू, डॉ ताराचंद साहू,पहल विकास समिति मुड़तराई के अध्यक्ष हुलास साहू, पुरन्दर वर्मा, ग्राम पंचायत भेंडरी के सरपंच मोहन लाल साहू, उपसरपंच आनंद राम साहू, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक चंद्रभूषण साहू, ईश्वरी प्रसाद साहू, जगमोहन साहू, परमेश्वर निषाद, महेश्वर प्रसाद,शोभा देवांगन माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी, शाला समिति के अध्यक्ष भारत लाल साहू, उपाध्यक्ष टिकेश्वर साहू, पूर्व अध्यक्ष डोमार राम ध्रुव, संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा, हेमंत साहूआदि उपस्थित थे।