पुरंदर वर्मा कुर्मी समाज के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित, कार्यकारिणी भी घोषित - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, August 13, 2023

पुरंदर वर्मा कुर्मी समाज के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित, कार्यकारिणी भी घोषित

गरियाबंद / राजिम :- छ्ग प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष का निर्वाचन राजिम में संपन्न हुआ। प्रदेश कुर्मी समाज द्वारा छत्तीसगढ़ जिला कुर्मी समाज गरियाबंद जिला के लिए जिलाध्यक्ष का निर्वाचन तथा पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिलाध्यक्ष के निर्वाचन में दो प्रत्याशियों रामबिशाल वर्मा तथा पुरंदर वर्मा के नाम चुनाव समिति के समक्ष प्रस्ताव में आये थे किंतु सर्वसम्मति से पुरंदर वर्मा के नाम का कुर्मी समाज के सभी फिरकों चंदनाहु, तीरेला, दिल्लीवार, बड़गैंहा  एवं मनवा  कुर्मी समाज के प्रमुखों ने सर्वसम्मति प्रस्तावित किया फिर निर्वाचन अधिकारी ने इसके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इसमें गरियाबंद जिला

अध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने सबके साथ समन्वय बनाकर कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें संरक्षक के रूप में रामबिशाल वर्मा,भानुप्रताप भारद्वाज महामंत्री, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, वित्त सचिव हुलस राम वर्मा,संगठन सचिव हेमंत वर्मा और रमेश चंद्राकर,प्रचार सचिव बालमुकुंद चंद्राकर और सहसचिव केशव चंद्राकर मनोनीत किए गए। सभी पदाधिकारियों ने कुर्मी समाज के विकास के लिए कार्य करने प्रतिबद्धता दोहराई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के अनेक लोगों ने बधाई दी है। केन्द्रीय प्रदेश कुर्मी समाज की ओर से अधिकृत चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सुनील नायक, ललित कांकडे, कमल भंवर तथा बांकेबिहारी वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान छुरा के नगर
पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर एवं किक बॉक्सिंग में दुबई में गोल्ड मेडल जीतने वाली छुरा निवासी खुशबू दुर्गा चंद्राकर का समाजिक पदाधिकारियों ने श्रीफल व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजीव चंद्राकर,जवाहर वर्मा, कोमल वर्मा, बालमुकुंद चंद्राकर, चमन चंद्राकर, गुलाब सिँह वर्मा, नोहर सिँह वर्मा, भानुप्रताप भारद्वाज, लक्ष्मण वर्मा, दीपक वर्मा, पुरुषोत्तम चंद्राकर, केशव चंद्राकर, ओमकुमार वर्मा, शोभित वर्मा, गोपाल वर्मा, मोहन वर्मा, योगेश चंद्राकर, सोहन वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, ठाकुरराम भारतीय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
समाज हित सर्वोपरि 

निर्विरोध निर्वाचन के बाद गरियाबंद जिला कुर्मी समाज अध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में रह रहे सभी कुर्मी समाज के लोगों के विकास रहेंगी। समाज विकास के हित में जो भी संभव हो सकेगा उनके द्वारा किया जाएगा।  युवा समिति, महिला समिति का साथ लेकर हम कुर्मी समाज के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द गरियाबंद जिला कुर्मी समाज के शेष कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसमें कुर्मी समाज के सभी फिरकों  को सामंजस्य बिठाकर प्राथमिकता दी जाएगी। उनके इस निर्वाचन पर कुर्मी समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।