गरियाबंद /राजिम :- शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ अत्यंत हर्ष और उल्लास से मनाई गई ।इस समारोह के मुख्य अतिथि गिरीश रजानी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति रहे। समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर एम एल वर्मा ने की।विशेष अतिथि सुनील तिवारी सदस्य जन भागीदारी समिति, श्रीमती सरिता यादव सदस्य जन भागीदारी समिति, श्री कालूराम ध्रुव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, श्री अशोक श्रीवास्तव वरिष्ठ कांग्रेसी जनप्रतिनिधि, श्री प्रहलाद गंधर्व प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, साधु राम निषाद मछुआरा संघ अध्यक्ष, श्रीमती मनीषा शर्मा नगर अध्यक्ष, गोविंद यादव जी पूर्व नगर अध्यक्ष, रामानंद साहू एल्डरमैन नगर पंचायत राजिम, गोदू राव दनके सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, विश्वजीत ठाकुर महासचिव युवा कांग्रेस कमेटी, रामकुमार साहू सदस्य जनभागीदारी समिति विधायक प्रतिनिधि रहे। मुख्य अतिथि गिरीश राजानी एवं अध्यक्ष प्रोफेसर एम एल वर्मा तथा अन्य विशेष अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद राजकीय गीत हेमा पटेल बीकॉम थर्ड ईयर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेटों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज एवं अतिथियों को सलामी दी गई और मार्च पास्ट किया गया ।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। इसके पश्चात बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा कैडेट यूनीता साहू ने 'लहराए तिरंगा' पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। कैडेट लेखिता यादव b.a. फर्स्ट ईयर ने अपना गीत 'हर करम अपना करेंगे 'सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। इसके पश्चात योगासन की प्रस्तुति लेकर के b.a. फर्स्ट ईयर के मोहित कुमार ने अपने साहस का परिचय दिया ।तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए श्री सुनील तिवारी ने आजादी का महत्व बताते हुए पूर्व व वर्तमान समय की तुलना करके लोगों को आजादी के विषय में बताया। इसक पश्चात प्रवक्ता प्रहलाद गंधर्व जी ने तिरंगे का महत्व छत्तीसगढ़ी में प्रस्तुत किया जिससे सभी आनंदित हुए। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य एम एल वर्मा ने आधुनिकीकरण की बात करते हुए मानव मूल्यों का महत्व बताया और इन्हें संजोकर रखने की आवश्यकता पर बल दिया । मुख्य अतिथि की आसंदी से गिरीश रजानी ने महाविद्यालय के विकास पर प्रकाश डाला और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। एनसीसी द्वारा प्रस्तुत एनसीसी सॉन्ग कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति रही जिसे सभी हर्षित हुए। मंच का संचालन श्रीमती श्वेता खरे युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां प्रभारी, कैप्टन दुष्यंत ध्रुवा और एनसीसी के कैडेट द्रोणाचार्य साहू ने की। इस समारोह में संस्था के सहायक प्रोफेसर ए गोयल ,डॉक्टर के आर मतावले ,प्रोफेसर घनश्याम प्रसाद यदु ,डॉक्टर गोवर्धन यदु ,डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर ,प्रोफेसर चित्रा खोटे,प्रोफेसर क्षमा शिल्पा चौहान, प्रोफेसर योगेश कुमार तारक ,प्रोफेसर राजेश कुमार बघेल ,प्रोफेसर भानु प्रताप, नायक, प्रोफ़ेसर मनीषा भाई, प्रोफेसर आकाश वाघमारे, प्रोफेसर मुकेश कुर्रे ,डॉक्टर देवेंद्र देवांगन ,प्रोफेसर तामेश्वर मारकंडे, लोकेश कुमार ग्रंथपाल, सुशील कुमार ध्रुव, स्नेह लता गुप्ता ,नीतू प्रजापति ,ईश्वरी पटेल प्रतिष्ठा पाटकर ,राकेश सोनी रंजना बंजारे, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Wednesday, August 16, 2023
Home
Unlabelled
हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में
हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu


