लगातार बारिश के चलते कच्चा मकान ढहा, पति-पत्नी बाल बाल बचे - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, August 3, 2023

लगातार बारिश के चलते कच्चा मकान ढहा, पति-पत्नी बाल बाल बचे

  गरियाबंद /छुरा /पांडुका :- गरियाबंद जिला के छुरा विकास खण्ड के पांडुका समीप ग्राम पंचायत सरकड़ा  में बुधवार रात्रि 11 बजे के आस पास भारी बारिश के कारण निषाद परिवार का मकान पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया।घर मे पति पत्नी

सहित 3 बच्चे भी सो रहे थे।उस समय रात्रि में यह हादसा हुआ।जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई।उसके बाद ग्रामीणों गुलाब दिवान,संतबल दिवान, विष्णु दिवान के सहयोग से ही

रात्रि में नवापारा राजिम आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।दोनों पति पत्नी को हाथ,पैर, कमर में चोट लगी हैं हालत गंभीर हैं।जिसका ईलाज जारी हैं।सरकड़ा निवासी (45)मुरली निषाद एवं पत्नी (41) श्रीमती संतोषी निषाद l  

उनके बच्चों  ने शासन प्रशासन से क्षतिपूर्ति राशि की मांग किया हैं।