धमतरी / आज सावन के छठवें सोमवार को नागदेव मंदिर हटकेशर से कावड़ यात्रा रात्रि 2:00 बजे रुद्रेश्वर मंदिर रुद्री के लिए पैदल निकल गए। रुद्री के रुद्रेश्वर मंदिर घाट पहुँच कर स्नान व ध्यान करके रुद्रेश्वर महादेव में जल अर्पित किया गया। उसके बाद वहाँ से कावड़ यात्रा वापस विध्यवासिनी मंदिर पहुँचा ।विध्यवासिनी माता के दर्शन कर कावड़ियों का दल सदर बाजार होते हुए अठवाणी गली से वापस देवांगन चौक पहुचे। जहां से महाराज जी एवं वार्डवासियों द्वारा बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया। और नागदेव मंदिर तक सम्मान स्वागत के साथ लाया गया।कावड़ यात्रा में प्रमुख रूप से नारायण देवांगन, यशवंत देवांगन, श्याम देवांगन, सोमन
देवांगन, धर्मेंश साहू, श्रीमती शशि साहू, श्रीमती चंद्रिका देवांगन, सीमा देवांगन, श्रीमती मीरा ध्रुव, श्रीमती तुलसी देवांगन, श्रीमती चंचल देवांगन, श्रीमती भगवती साहू, श्रीमती जमुना नेताम , नानू देवांगन, टीशू देवांगन, बंटी साहू, झामेश देवांगन सहित हटकेशर, शीतला पारा, लाल बगीचा, सुभाष नगर वार्ड के शिव भक्त शामिल थे।वहीं कांवड़ यात्रियों का देवांगन चौक हटकेशर में स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शांतिलाल देवांगन,लक्ष्मीनारायण साहू, दिलीप देवांगन, उगेश बंसोर सर, ओंकार साहू, चैन सिंह साहू, गेंद लाल नेताम, संतोष साहू , शंकर गुप्ता, लोकेश नेताम सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
नागदेव मंदिर पहुंचने पर लक्ष्मीनारायण साहू द्वारा सभी भक्तों को फल वितरण किया गया।



