जल जीवन मिशन योजना पाइप लाइन विस्तार कार्य सुस्त गति से चल रहा - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, August 2, 2023

जल जीवन मिशन योजना पाइप लाइन विस्तार कार्य सुस्त गति से चल रहा


ठेकेदार व पीएचई विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत से किया जा रहा गुणवत्ताहीन कार्य                             

 बारिश के मौसम में खोदे गए गढ़ा में मोटरसाइकिल से गिरा युवक रात में बारिश में होती हैं परेशानी।                                          

गरियाबंद / कोपरा:- विकाशखण्ड फिंगेश्वर में पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन में बड़ी लापरवाही बरती जा रही हैं। विकाशखण्ड फिंगेश्वर के बहुत से ग्राम पंचायतों में केंद्र सरकार द्वारा  जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था हेतु बड़े बड़े पानी टंकी का निर्माण व पाइप लाइन विस्तार के साथ साथ सभी घरों में नल कनेक्शन किया जा रहा है। जिसमें विभागीय अधिकारी व निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के द्वारा भारी

लापरवाही बरती जा रही हैं। इस योजना से गांवों में पिछले 2 वर्ष कार्य किया जा रहा हैं। लेकिन कोपरा ग्राम पंचायत का बुरा हाल हैं। ठेकेदार द्वारा कछुए की चाल से निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं।वही पीएचई विभाग के अधिकारी के सुस्त रवैए के कारण हो रहे कार्य भी गुणवत्ताहीन दिखाई दे रहा हैं।जिससे विभागीय अधिकारियों का संबंधित ठेकेदार से मिलीभगत होने का साफ पता चल रहा हैं।इधर बारिश का मौसम चल रहा हैं। खोदे गए गढ़ा में पानी भरा हुआ हैं।जिससे बाहर गॉव से आने वाले लोगों को परेशानी होती हैं। मोटरसाइकिल,कार,कोपरा कुछ दिन पहले खोदे गए गढ़ा में फस रहे हैं। कोपरा के मुख्य
मार्गो का बुरा हाल हैं।ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार को बार बार कहने के बाद ही कार्य में लापरवाही किया गया।अब बारिश का मौसम हैं।कोपरा गॉव के अधिकतर गली मोहल्लों में नीचे होने के कारण पानी भरा हुआ हैं।ठेकेदार द्वारा रास्ते के बीचों बीच पाईप लाइन के लिए गढ़ा खोदा गया हैं।किनारें में खोदने से लोगों को परेशानी कम होती।गॉव के जानवरों को भी खोदे गए गढ़ा से खतरा हैं।बता दें कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार सहित लोगों के घरों में नल कनेक्शन कार्य के लिए ठेकेदारों के द्वारा कार्य कराया जा रहा है।जिसकी गुणवत्ता की देखरेख पीएचई विभाग की निगरानी में होना है।
लेकिन पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन पानीटंकी और पाइप लाइन का कार्य बेरोक टोक मनमानी ढंग से चल रहा हैं।निर्माण कार्य कछुआ गति से चलने के कारण लोग कॉपी परेशान हैं।अभी तो बारिश का मौसम सावन चल रहा हैं।ग्रामीण गौरव सिंह ठाकुर,अमन सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्य मार्ग से कोपरा पंचायत भवन मार्ग में भी बारिश का पानी घुटनों से भी ज्यादा भर जाता हैं।लोगों को परेशानी होती हैं।समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता हैं।पटेल पारा के पास ठेकेदार द्वारा खोदे गए गढ़ा में मोटरसाइकिल सवार युवक गिर रहे हैं।गांधी चौक के पास भी ठेकेदार द्वारा खोदाई करने के बाद सीमेंट के बड़े टुकड़ों को डाल दिया गया हैं।सामने 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हैं।वह कार्यक्रम स्थल भी हैं।आज कोपरा के नवयुवकों के द्वारा कलेक्टर जन चौपाल में पहुँचकर जल जीवन मिशन योजना के कार्यों की जॉच की मांग किया हैं।