गरियाबंद / छुरा /पांडुका - सरकार के द्वारा छतीसगढिया ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर गाँव में खेल कूद का आयोजन किया गया था।राज्य की संस्कृति और परंपरा ही उस राज्य की प्रमुख पहचान होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और विविध परंपराओं को आगे बढाते हुए उन्हें सहेजने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलों को पुनः चलन में लाने और खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा हैं।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में
महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक उत्साह से भर दिया है।गरियाबंद जिले के विभिन्न ग्रामों में हर्षाेल्लास के साथ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजित किए जा रहे हैं। पारम्परिक खेलों के प्रति सभी वर्ग के लोगों में विशेष रुझान देखने को मिल।खेलों में बच्चे युवा और बुजुर्ग वर्ग के पुरूष व महिलाएं बड़े ही उमंग और जोश के साथ भाग लिया।छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में नई पीढ़ी भी रुचिपूर्वक भाग लेकर पारंपरिक और देशी खेलों को जान रहे।इस आयोजन में न सिर्फ बच्चे, युवा और पुरूष ही भाग ले रहे हैं बल्कि ग्रामीण महिलाएं भी उत्साह और उत्सुकता से खेल का हिस्सा बन रही हैं।ग्रामीण महिलाओं में एक मुरमुरा ग्राम की सरपंच दशोदा ध्रुव ने रायपुर संभाग गेड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गरियाबंद जिला का गौरव बढ़ाया हैं।बधाई देने वालों में सुरेश साहू,खेमन साहू,चंदन साहू,थनेश्वर साहू,मनोहर साहू,खिलेश्वर गोस्वामी सहित मुरमुरा के सभी ग्राम वासी ने बधाई दी हैं।

