नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व नगरवासियों ने किया विसर्जन यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत व सम्मान - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, September 29, 2023

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन व नगरवासियों ने किया विसर्जन यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत व सम्मान

गरियाबंद - गुरूवार को नगर में निकले भगवान श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा तिरंगा चौक में भव्य, ऐतिहासिक और शानदार स्वागत किया गया। स्वागत के लिए तिरंगा चौक में विशेष व्यवस्था की गई थी। मंच से नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने सभी गणेश प्रतिमाओं का जमकर पुष्प वर्षा की। वही समिति प्रमुखों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के लिए तिरंगा चौक में बड़े पैमाने में भिड़ एकजुट हुई थी। उत्साह के साथ लोगो ने विसर्जन यात्रा का स्वागत भी किया

और गणेश विसर्जन के लिए निकले समितियों सदस्यों के साथ जम कर थिरके भी। नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन भी खुद हरेक समिति वालो के साथ नाचते, गाते, झूमते नजर आए। इस दौरान रंग गुलाल के फव्वारे भी जमकर उड़े। मालूम हो कि नगर में पहली बार विसर्जन यात्रा का स्वागत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के तत्वधान में ही किया गया था। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से नगर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। आज सभी समाज और वर्ग के लोग जब एक साथ इसमें शामिल होते है तो इसकी खुशियां भी दुगुनी हो जाती है। उन्होंने कहा की इस साल नगर में सभी
स्थानों में भगवान गणेश की आकर्षक और मनमोहक प्रतिमा विराजित की गई थी। गणेश उत्सव के दौरान और विरार्जन के दौरान लोगों की भीड़ ने इसी आकर्षण का  केंद्र रही। बड़ी संख्या में लोग विसर्जन यात्रा में स्वागत के लिए शामिल हुए। उन्होंने कहा की आगे भी ऐसे कार्यक्रम के आयोजन करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरीश भाई ठक्कर, मनोज खरे, अजय रोहरा, विजय सिन्हा, अजय दासवानी, रितिक सिन्हा, टायसन सिन्हा, हमरेश चावड़ा, गेंदलाल सिन्हा, अश्वनी वर्मा, पुरषोत्तम चंद्राकर, केशनाथ साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर नगर के बजरंग चौक, यादव पारा, सुभाष चौक, सिविल लाइन, डांक बगला, सिध्दीविनायग गणेश उत्सव समिति तिंरगा चौक, स्टार गणेश समिति मेन रोड गरियाबंद, पुराना फारेस्ट नाका, बस स्टैण्ड, पुराना मंगल बाजार, पुलिस लाइन सहित विभिन्न चौक चौराहे से तिरंगा पहुंचे विसर्जन यात्रा का स्वागत हुआ।