गरियाबंद जिले की स्व सहायता समूह की हज़ारों नारी शक्तियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, October 14, 2023

गरियाबंद जिले की स्व सहायता समूह की हज़ारों नारी शक्तियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प


 शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित होती बिहान की हज़ारों महिलाएं


निकाली मतदाता जन जगरूकता रैली

संकल्प दूत बनकर लोगो को मतदान के लिए किया जागरूक

गरियाबंद 14 अक्टूबर 2023/ जिले में स्वीप कार्यक्रम व चुनई तिहार 2023 अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के नेतृत्व में विशेष अभियान 'संकल्प गरियाबंद' चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन विविध जागरूकता सम्बन्धी गतिविधिया सम्पादित की जा रही है। इसके तहत आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान गठित स्व सहायता समूह की हज़ारो महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ ली। साथ ही जिलावासियों को भी अपने मताधिकार का उपयोग करने प्रेरित किया। इसमें देवभोग, मैनपुर, गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के संकुल स्तरीय संगठनों, ग्राम संघठनो के हजारों की

संख्या में पदाधिकारी, समूह सदस्यों, कैडर्स, पीआरपी, क्षेत्रीय समन्वयक शामिल होकर संकल्प गरियाबंद अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। आज के मतदाता शपथ को सफल बनाने में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, डीपीएम बिहान, बीपीएम बिहान, वाय पी , क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी का विशेष योगदान रहा।