प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, October 31, 2023

प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

 

प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

  आज शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 148वी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।संस्था के प्रधानपाठक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित भागचंद चतुर्वेदी द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश को आजाद कराने एवं आजादी के बाद देश के एकता ,अखंडता,सुरक्षा आंतरिक सुरक्षा के लिए उनके द्वारा  एकीकरण के अमूल्य योगदान को बच्चों को बताकर  उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों को राष्ट्रीय एकतादिवस शपथ दिलाया गया।

"मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं  राष्ट्र की एकता अखंडता और सुखक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को

समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश

फैलाने का भी भरसक प्रयत् करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार

वल्लमभाई पटेल की दूरद्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा

सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ"। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कक्षा 5वी के छात्राओं द्वारा  "सुआ बोलत हे रे "गीत पर बहुत ही सुंदर सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया ।शपथ कार्यक्रम में सरपंच मोहन लाल साहू , प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक गण लालजी सिन्हा, टीकू राम ध्रुव,रेखराम निषाद,प्रदीप कुमार साहू ,बालकेबिनेट से रूपेंद्र साहू,देवव्रत साहू,करण साहू,रणवीर साहू,लुप्तांजली गोस्वामी,दिव्या साहू,हर्षिता साहू,लक्ष्मी साहू,यामिनी चंचल साहू,युस्मिति साहू,हेमलता साहू,तृषा साहू सहित आज उपस्थित102 बच्चों का सहभागिता रहा।