आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कोपरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
गरियाबंद / कोपरा :- 02 अक्टूबर 2023। संस्था आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कोपरा, जिला- गरियाबंद (छ. ग.) में 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती स्वच्छता अभियान के रूप में रासेयो विभाग द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम का शुभांरभ महात्मा गांधी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय से छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाला गया। रैली ग्राम- कोपरा के गांधी चौक पहुंची जहां ग्राम- कोपरा से आये गणमान्य नागरिक व अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के मूर्ति में माला पहनाकर व तिलक लगाकर गांधी जी को याद किया गया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री योगेश साहू जी ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को कहा कि बापू के जीवन से हमें शालीनता, सरलता, उद्वरता एवं सहजता की प्ररेणा मिलती है जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिये और गांधी की तरह सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों के द्वारा गांधी चौक और पंचायत के आसपास स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई किया साथ ही लोगों को प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग कम करने का संदेश देते हुए उन्हें कपड़े से बने थैला वितरण किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राएं स्वच्छता संबंधी नारे लगाते हुए ग्राम- जेन्जरा पहुंची जहाँ पंचायत में एकत्रित सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों के बीच छात्र-छात्राओं द्वारा "स्वच्छता जागरूकता" विषय पर एक नुक्कड़ नाटक किया गया तथा लोगों को स्वच्छता संबंधी संदेश देते हुए कपड़े की थैली वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम-कोपरा के सरपंच श्रीमती योगेश्वरी साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री योगेश साहू, अध्यक्ष साहू समाज श्री नारायण लाल साहू, सचिव ग्राम पंचायत कोपरा श्री बिशन लाल साहू, श्री अवध सिन्हा, श्री गोविंद राम साहू, श्री मुन्ना लाल सोनी, श्री हरकराम साहू, श्री डुमेश्वर यादव, श्री सुरेश साहू (पंच), श्री किरण साहू(पत्रकार), ग्राम जेन्जरा के सरपंच श्रीमती हीरामणि साहू, सचिव श्री चंद्रकुमार तिवारी, पंचगणों में श्री हारेन्द्र साहू, श्रीमती त्रिवेणी साहू, आर्यभट्ट महाविद्यालय कोपरा के समन्वयक अधिकारी श्री राजू वैष्णव सर, श्री लक्ष्मीनारायण देवांगन सर, प्राचार्या श्रीमती लेखनी यादव, सहायक प्राध्यापक श्री रामनारायण निर्मलकर(OSD), श्री ओमप्रकाश सेन, श्री कुलेश्वर साहू, श्री टोमेश्वर साहू, श्री हेमंत साहू, श्री पुरंदर तारक, श्री दिनेश तारक, श्री धर्मेंद्र कुमार साहू व मैडम सुश्री बसंती सोनवानी, श्रीमती तेजस्विता साहू, श्रीमती सुषमा साहू, सुश्री दीक्षा श्रीवास, सुश्री भामती साहू, भृत्य श्री बेदन लाल साहू, श्री पीलू राम साहू व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
