गरियाबंद /राजिम / कोपरा -: आज शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में बस्ताविहीन दिवस सुरक्षित शनिवार के अवसर पर अंधविश्वास जागरूकता के सम्बंध में जानकारी देने शाला सुरक्षा के तहत यूट्यूब के माध्यम से रंगमंच पर मोबाइल से एवं स्मार्टक्लास रूम में टीवी पर यूनिसेफ से प्राप्त वीडियो को बच्चों को दिखाया गया।टीवी पर दिखाने पश्चात बच्चों को प्रश्न पूछ कर संस्था के प्रधानपाठक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित भागचंद चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि आज का युग विज्ञान का है हमे किसी तांत्रिक या बैगा गुनिया के पास इलाज करवाने नही जाना चाहिये।
बिच्छू या सर्प जहरीले कीड़े मकोड़े के काटने पर हमे अतिशीघ्र डॉक्टर के उपचार करवाने जाना चाहिए, यदि बैगा गुनिया के चक्कर मे रहेंगे तो अपने जान को जोखिम में डाल रहे है। धर्म गुरुओं के बहकावे मेंअपने बच्चों के नौकरी लगवाने के चक्कर बहुत लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता साथ ही महिलाओं के साथ कई अनहोनी घटनाएं घटित हो जाती है इसलिए हम सबको शर्तक रहकर विज्ञान के युग का अधिक उपयोग कर सही राह पर चलना चाहिए। ऐसे बाहय आडम्बर से दूर रहकर हम सबको जीवनपथ पर आगे बढ़ना चाहिए।
बस्ताविहीन सुरक्षित शनिवार को बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली, चित्र बनाया गया साथ बच्चों द्वारा रीमिक्स एवं छत्तीसगढ़ी गीतों पर एकल,युगल, सामुहिक ,दीपावली के अवसर पर गाने जाने वाले प्रसिद्ध सुआ एवं राउत नृत्य प्रस्तुत किया गया ।छात्राओं द्वारा "तरी हरी ना मोर नाना,सुआ बोलत हे रे "गीत पर बहुत ही सुंदर सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रेखराम निषाद द्वारा किया ।कार्यक्रम में सरपंच मोहन लाल साहू , प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक गण लालजी सिन्हा, टीकू राम ध्रुव,रेखराम निषाद,प्रदीप कुमार साहू ,माता गण गोदावरी बाई साहू,भगवती साहू,पंचो बाई ,बाल केबिनेट से रूपेंद्र साहू,देवव्रत साहू,करण साहू,रणवीर साहू,लुप्तांजली गोस्वामी,दिव्या साहू,हर्षिता साहू,लक्ष्मी साहू,यामिनी चंचल साहू,युस्मिति साहू,हेमलता साहू,तृषा साहू ,गिजेन्द्र यादव,भावेश यादव, उनके साथियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित106बच्चों का सहभागिता रहा।


