शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, December 11, 2023

शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस


भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 

गरियाबंद /राजिम /नगर के शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता रखी गई। संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर एमएल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर घनश्याम यादव, विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान, विशेष  अतिथि  के रूप में ही प्रोफेसर चित्रा खोटे विभाग अध्यक्ष अर्थशास्त्र, प्रोफेसर आकाश बाघमारे विभाग अध्यक्ष इतिहास उपस्थित थे।कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर श्वेता खरे विभाग अध्यक्ष अंग्रेजी ने बताया कि


मानवाधिकार दिवस 2023 की थीम "सभी के लिए स्वतंत्रता समानता और न्याय" विषय पर आयोजित इस भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचार रखें ।सभी प्रतिभागियों के विचार अच्छे थे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार प्रथम स्थान कुमारी सोनिया सोनी बीए सेकंड ईयर, द्वितीय स्थान कुमारी इशा निराला बीए सेकंड ईयर ,तृतीय स्थान कुमारी नेहा साहू योगा ने प्राप्त किया ।कार्यक्रम की विशेष अतिथि प्रोफेसर चित्रा खोटे ने मानवाधिकार आयोग के गठन के विषय में बताया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ।मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रोफेसर घनश्याम यादव ने मानवाधिकार दिवस 2023 के थीम सभी के लिए स्वतंत्रता समानता और न्याय की बहुत रोचक व्याख्या की। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्वेता खरे विभाग अध्यक्ष अंग्रेजी ने किया। इस कार्यक्रम में शुभम शर्मा सहायक प्राध्यापक योग सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।