गरियाबंद – छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को
भारती जनता पार्टी गरियाबंद के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार ने
साय जी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व का अवसर दिया हैं। यह ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा की पूर्व केंद्रीय मंत्री, दो बार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चार बार के सांसद, दो बार के विधायक कार्यकाल का अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश साहू , वरिष्ठ नेता भागवत हरित , जिला महा मंत्री आनिल चंद्राकर , मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू , युवा नेता नरोत्तम साहू ,अजय रोहरा , आशीष शर्मा , सागर मियानी ,राजिम मंडल महामंत्री चंदन साहू , धर्मेंद्र ध्रुव , ज्ञानानंद साहू , आश्वनी साहू , गुलदस्ता भेट बधाई दिये
