छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के कुशासन का अंत किया - राजेश साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, December 5, 2023

छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के कुशासन का अंत किया - राजेश साहू



गरियाबंद - राजिम विधानसभा सहित समुचे प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियो से मुलाकात कर भाजपा की जीत को लेकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, भाजयुमो नेता अजय रोहरा, भाजपा आईटीसेल जिला संयोजक सागर मयाणी, नरोत्तम साहू, प्रतिक सिंह भी उपस्थित थे।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेष साहू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पांच साल के कुषासन का अंत किया है। जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और अराजकता से त्रस्त से थी। जिसके चलते मन बनाकर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है। जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक फिर विकास को चुना है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में फिर से खुशहाली आएगी, शहर और गांव विकास से जगमग होंगे। कांग्रेस सरकार के दौरान विकास कार्य थम गए थे, उसमें अब तेजी आएगी।