गरियाबंद /पांडुका-:अ.भा. ग्रामीण डाक सेवक संघ के आव्हान एवं नेतृत्व में 7 सुत्रीय मांग पर 12 दिसंबर से उप डाकघर पाण्डुका की ग्रामीण शाखा डाकघर के सभी कर्मचारी ग्रामीण डाकसेवक हड़़ताल पर चले गए हैं।साथ ही पाण्डुका उपडाक घर में कार्यरत सभी ग्रामीण डाक सेवक भी हड़ताप पर हैं।मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण डाक सेवक की हड़ताल के कारण सभी ग्रामीण शाखा डाकघर में ताले लटक गए है। पाण्डुका उपडाकघर के ग्रामीण डाकसेवक शंकर सिन्हा, नरेश गोस्वामी ने बताया कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ केन्द्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद अब आज 12 दिसंबर से फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहा है।आश्वासन पर पहले से ही हमारा केन्द्र सरकार को सहयोगत्मक रवैया रहा है लेकिन अब नहीं चलेगा। खाली हाथ रिटायर होना मंजूर नहीं है। संघ की प्रमुख पर 7 मांगे हैं।जिनमें 8 घंटे का काम पेंशन सहित सभी माँग प्रमुख हैं।अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने हड़ताल की पूरी तैयारी कर ली है।पाण्डुका के ग्रामीण अंचल में पोस्ट ऑफिस संबंधी सभी कार्य जैसे स्पीड पोस्ट, पार्सल, सुकन्या खाता अभी हड़ताल के कारण बंद हैं।पाण्डुका उपडाकघर के कर्मचारी हड़ताल पर कीर्ति निषाद,प्रकाश नारायण,मानिक पूरी,उमाशंकर साहू, सुरेश कुमार दीवान,जयप्रकाश साहू, लाल जी पाल, खमेश्वर घोघरे, नीरा साहू, कुंजन लाल साहू, चिरंजीव साहू,नरेश नाथ गोस्वामी, डिगेश्वर साहू, लखन लाल साहू, सोनालिका,सुमित चौधरी, पुष्कर साहू, विकास कुमार यादव, शंकर लाल सिंहा, सीमा शर्मा आदि।

