भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, December 9, 2023

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

       

  गरियाबंद /राजिम /कोपरा:- -छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों के द्वारा माँग किया जा रहा हैं।कोपरा परिक्षेत्र साहू अध्यक्ष कमलेश साहू , कोषाध्यक्ष चंदन साहू  ने कहा कि अरुण साव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चुनाव लड़ा गया था।उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला हैं।इसलिए अरुण साव स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार हैं।साहू ने कहा कि चूंकि साहू समाज पिछड़ा वर्ग समाज का सबसे बड़ा समाज हैं।इसलिए अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।इससे छत्तीसगढ़ का पिछड़ा वर्ग समाज गौरवान्वित होगा।कमलेश साहू ने कहा कि इससे पहले डॉ रमन सिंह को स्वाभाविक दावेदार मानते हुए।छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया था।जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता हैं।हार और जीत दोनों श्रेय उसी को जाता हैं।अरुण साव एक कुशल संगठनकर्ता,योग्य प्रशासक तथा विद्वान क़ानून विद हैं।उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई सोपान को तय करेगा।साहू समाज कोपरा परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष पूरन साहू,महिला उपाध्यक्ष हीरामणि साहू, डॉ भरत साहू, युवा अध्यक्ष थनेश्वर साहू,लाला साहू,सोहन साहू, गिरधारी साहू,बीरेंद्र साहू, नेहरु साहू गोवर्धन साहू आदि।