गरियाबंद /पांडुका :- अतरमरा सहित क्षेत्र में रबी फसल के लिए पानी दिया जा रहा है।जिससे ग्राम अतरमरा में ख़ुशी की लहर है।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अतरमरा सरपंच रामाधीन ध्रुव,उपसरपंच एवम् भाजपा नेत्री शिवांगी चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के पंच सहित ग्रामवासियो ने मिलकर राजिम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू से मिलकर रबी फसल के लिए नहर से सिंचाई हेतु पानी दिलाने के लिए समस्त ग्राम वासियों की ओर से सहृदय धन्यवाद देने हेतु सौजन्य मुलाकात किया।ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले जिला स्तरीय जल आपूर्ति समिति गरियाबंद की बैठक जिला गरियाबंद में आयोजित किया गया था। कलेक्टर महोदय के अध्यक्षता एवं जिले के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू की उपस्थिति में यह समिति की बैठक आयोजित आहूत किया गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष सिकासार जलाशय एवं कुगदा जलाशय से राजीम विधानसभा क्षेत्र के गांव को रवि फसल हेतु जल प्रदान किया जाएगा। जिसके बाद स्वयं राजिम विधायक महोदय जी ने कुगदा जलाशय में पहुंचकर गेट खोलकर प्रारंभ किया है। विधायक जी के इस प्रयास के लिए क्षेत्र के किसानों में काफी हर्ष खुशी का माहौल है। सभी किसान लोग बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अतरमरा के सरपंच पंच एवं समस्त ग्राम वासियों ने भी बधाई देने हेतु सौजन्य मुलाकात किया। जिसमें प्रमुख रूप से सरपंच रामाधीन ध्रुव,उपसरपंच एवम् भाजपा नेत्री शिवांगी चतुर्वेदी, पंच गण माखन साहू, उत्तम ध्रुव, दिलीप ध्रुव, तुलसी सिन्हा,नूतन मानिकपुरी, रम्हला सांवरा, खुशबू सांवरा, सुनैना सांवरा, कुमारी भारती, फुलेश्वरी यादव सहित प्रमुख ग्रामवासी उपस्थित थे।
Saturday, January 27, 2024
Home
Unlabelled
रबी फसल पानी देने के लिए राजिम विधायक का आभार किया अतरमरा वासियों ने
रबी फसल पानी देने के लिए राजिम विधायक का आभार किया अतरमरा वासियों ने
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

