गोपालराम वर्मा स्काउट गाइड क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवा अलंकरण से राज्यपाल के हाथों सम्मानित - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, January 14, 2024

गोपालराम वर्मा स्काउट गाइड क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवा अलंकरण से राज्यपाल के हाथों सम्मानित

गरियाबंद / राजिम :-राजधानी रायपुर के राजभवन में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छग के महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, कार्यक्रम के अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड छग विनोद चंद्राकर तथा स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे। उक्त अलंकरण समारोह में ग्राम मुड़तराई (कोपरा) निवासी, अभनपुर ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोला से सेवानिवृत्त व्याख्याता गोपालराम वर्मा को स्काउट गाइड के क्षेत्र में


दीर्घकालीन सेवा व उल्लेखनीय योगदान के लिए दीर्घकालीन सेवा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें उक्त समारोह में राज्यपाल व सभी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विदित हो कि गोपालराम वर्मा अपने शिक्षकीय जीवन में स्काउटिंग गाइडिंग से सहसंबंध स्थापित करते हुए 1986 से जुड़े हुए हैं। "सेवा सर्वोपरि" के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करते हुए आज पर्यन्त तक अनवरत रूप से सक्रिय हैं। गौरतलब है कि उक्त शिक्षक गोपालराम वर्मा पूर्व में वर्ष 2019 में महामहिम राज्यपाल के हाथों "राज्य पुरस्कार शिक्षक सम्मान" से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्होंने शिक्षकीय सेवा करते हुए स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं को अतिरिक्त समय देकर 18 छात्रों को इस क्षेत्र में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित करा चुके हैं। इसके अतिरिक्त योग, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण व गरीब छात्रों की सहायता करने जैसे कार्यों में अभिरूचि रही है।