सुपर शनिवार के कार्यक्रम भेंडरी का संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा ने किया अवलोकन
गरियाबंद /राजिम/कोपरा :- 06 जनवरी को प्रार्थना पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में उपस्थित 110 बच्चों को शिक्षक रेखराम निषाद एवं प्रदीपकुमार साहू द्वारा व्यायाम, योग,ध्यान के विभिन्न आसन को सरल एवं सहज ढंग से कराया गया। योग ,व्यायाम ,ध्यान के विभिन्न आसन को करके बच्चे बहुत प्रसन्न हुए।ततपश्चात छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के तहत नव वर्ष के जनवरी माह के प्रथम शनिवार को बस्ताविहीन दिवस के अवसर पर शीतलहर से खतरे एवं इससे बचाव की जानकारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा सुरक्षित शनिवार के तहत यूनिसेफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कार्यक्रम में शीतलहर से खतरे एवं इससे बचाव की
जानकारी से सम्बंधित वीडियो बच्चों को दिखाया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ शिक्षक टीकूराम ध्रुव द्वारा शीतलहर से खतरे एवं इससे बचाव की जानकारी पर दिखाए गए वीडियो के आधार पर बच्चों के साथ चर्चा परिचर्चा कर शीतलहर से खतरे एवं इससे बचाव की जानकारी के प्रमुख उद्देश्यो को बताया गया।अनावश्यक घर से बाहर न जाएं और यथा सम्भव घर के अंदर सुरक्षित रहे।यदि घर से बाहर जाना आवश्यक है तो उचित गर्म कपड़े पहनकर ही निकले अपने सिर ,चेहरे एवं पैरो को भी गर्म कपड़े से ढक ले।समाचार एवं रेडियो के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहे।शरीर मे उष्मा के प्रवाह को बनाएं रखने के लिए पौष्टिक आहार एवं गर्म पदार्थ का सेवन करे।हीटर,ब्लोवर,जलती हुई लालटेन या आग को उपयोग के बाद अच्छी तरह बुझा दे।सुबह के सुनहरी धूप का आनंद जरूर ले,आग तापने के लिए आग को भूसे से बने घर के नजदीक ना जलाएं।पूरी तरह बंद कमरे में आग ना जलाएं।लंच के समय बच्चों को बाहर बहुत समय तक खेलने की अनुमति न दे। शीतलहर से खतरे एवं इससे बचाव की जानकारी को बहुत ही विस्तार पूर्वकर बताकर बच्चों को समझाया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम का प्रशंसा करते हुए कहा की ठंड का मौसम बहुत ही अच्छा होता है हमे विभिन्न प्रकार हरी सब्जियां खाने को मिलता जो हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक देता है ,ठंड के समय मे प्रातः पढ़ाई करने पर हम जो पढ़ते हैं हमारे स्मरण पटल पर अच्छा प्रभाव डालता है जो चिरस्थायी होता है, सभी बच्चों को 20 तक पहाड़ा कंठस्थ रहना चाहिये तभी आप गणितीय संक्रिया को अच्छा से हल कर पावेंगे जिनका कंठस्थ नही है वे बच्चे 13 जनवरी को याद कर आने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।अभी ध्रुव के द्वारा शीतलहर से खतरे एवं इसके बचाव के सम्बंध में बहुत सारगर्भित जानकारी दिया गया उसे अपने घर के सदस्यों को बताए और निर्देशो का पालन कर स्वस्थ और मस्त रहे। अच्छा से पढ़ाई करो और अपने विद्यालय ,शिक्षक, माता-पिता का नाम रौशन करो यही मेरी शुभकामना है।साथ ही सुपर शनिवार के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय 2024-25 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में संचालित संकुल स्तरीय कोचिंग सेंटर में आज भेंडरी से उपस्थित 14 एवं पंडरीतराई 03 कुल 17बच्चों का मॉक टेस्ट लिया गया जिसमे युस्मिति साहू ने प्रथम,हेमलता साहू ने द्वितीय एवं चंचल साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया शेष बच्चों का स्तर औसत रहा। जिला कलेक्टर दीपक अग्रवालके निर्देश एवं जिला शिक्षाधिकारी रमेश निषाद,डी एम् सी के एस नायक,जिला नोडल अधिकारी,मनोज केला,बी ई ओ रामेन्द्र जोशी ,बी आर सी टिकेन्द्र यदु के आदेशानुसार संकुल केन्द्र लोहरसी के सभी प्राथमिक शालाओं मे सोमवार से शुक्रवार तक नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए कोचिंग केंद्र की शुरुवात नवम्बर 2023से किया गया है,तथा सुपर शनिवार के तहत जनवरी माह के प्रथम शनिवार को संकुल केन्द्र लोहरसी में संचालित कोचिंग केंद्र प्राथमिक शाला भेंडरी का अवलोकन करने संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा पहुँचे एवं बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछकर 20 जनवरी को आयोजित परीक्षा की तैयारी का जानकारी लिया गया बच्चों के स्तर देखकर संतोष व्यक्त किया।आज शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में संचालित कोचिंग केंद्र में संकुल संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा,भागचंद चतुर्वेदी, रेखराम निषाद,टीकूराम ध्रुव, लालजी सिन्हा, प्रदीप कुमार साहू,धुन्नालाल देवदास कोचिंग क्लास में उपस्थित रहे।

