रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव : कल ज़िले में आयोजित होंगे भव्य भक्तिमय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, January 21, 2024

रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव : कल ज़िले में आयोजित होंगे भव्य भक्तिमय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

 ज़िला स्तरीय कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान में होगा आयोजित, विधायक रोहित साहू होंगे मुख्य अतिथि

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण

गरियाबंद –  धार्मिक नगरी अयोध्या में कल 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर गरियाबंद जिले में भी खुशी और उत्सव का माहौल है। जिले के मंदिर देवालयों को आकर्षक सजाया गया है। आकर्षक पुष्प और रंग बिरंगी लाइटों से मंदिरों की साज सज्जा की गई है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ज़िले में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा। आयोजन जनमानस तथा मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों,  ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी और इन संस्थानों के साथ समन्वय और सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजन की तैयारी पूर्ण हो गई है। 

इधर, श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव के मद्देनजर जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान भी भव्य रूप से जिला स्तरीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू होंगे। इसके बाद शाम सात बजे नगरवासियों के सहयोग से भक्तिमय संध्या का आयोजन किया गया है। 

रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने गांधी मैदान में होने वाले द्वय कार्यक्रम को तैयारी को लेकर मंच, बैठक, पार्किंग, पंडाल समेत सभी जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक सुझाव भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीके भूपेंद्र साहू, तहसीलदार प्रवीण पोर्ते, थाना प्रभारी कृष्णा जांगड़े के साथ ही आयोजन समिति से रिखी राम यादव, पारस राम देवांगन, भानु राजपूत, प्रकाश निर्मलकर भी उपस्थित थे। इस दौरान आपसी समन्वय से कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। 

ब्लॉक स्तर में भी कार्यक्रम आयोजित 

इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत देवभोग में जगन्नाथ मंदिर, राजिम में राजीव लोचन मंदिर के सामने, छुरा में मानस मंदिर, गरियाबंद ब्लॉक स्तरीय पाथर मोहंदा में एवं मैनपुर में हरदिभाठा में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राजिम में महानदी के तट पर आम जनमानस के समन्वय से 1 लाख से अधिक दिए जलाए जाएंगे।