भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि यह बजट किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, February 1, 2024

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि यह बजट किसानों के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट

गरियाबंद / श्री शर्मा ने कहा  इस बजट में मुख्य रूप से सरकार के आगामी योजना दलहन एवं तिलहन के फसलों पर ध्यान केंद्रित करने का है और इससे जब किसान गांव-गांव में दलहन और तिलहन की खेती की ओर किस जाएंगे तो निश्चित रूप से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। सरकार की नीति है कि आने वाले समय में हमारे देश में अधिकतम तिल उत्पादन इसलिए सरकार की नीति किसानों को आर्थिक लाभ की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद पर सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी। देश के 11.8 करोड़ किसानों को मिलने वाला पीएम किसान सम्मान निधि किसानों को मिलता रहेगा। दलहन एवं तिलहन को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के संकेत बजट में दिया गया है। इससे देश तेल के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगी साथ ही साथ किसान कैश क्रॉप की ओर अग्रसर होंगे। खाद की नई तकनीक नैनों यूरिया की भांति ही नैनो डीएपी लाने की घोषणा की गई है। यह बजट किसानों के साथ-साथ देश को विकसित भारत की ओर अग्रसर करने वाला है।