गरियाबंद/राजिम /कोपरा:-भारतीय जनता पार्टी के राजिम मंडल महामंत्री चंदन साहू ने छत्तीसगढ़ के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ राज्य को एक नई ऊंचाई प्रदान करने वाला बजट है।चंदन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के उद्देश्य से जारी किए गए।इस बजट में ना सिर्फ सभी वर्गों का ध्यान रखा गया हैं।बल्कि आने वाले पांच वर्षों में प्रदेश को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया हैं।विकसित छत्तीसगढ़ का सपना देखने वाले प्रदेश के हर नागरिक के लिए यह बजट सुशासन का बजट हैं।चंदन साहू ने कहा कि बजट में गरियाबंद का भी विशेष ध्यान रखते हुए।जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया हैं।जवानों की सुरक्षा के लिए सरकार ने लिया ये फैसला वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए स्पीक रेजिस्टेंट बूट देने का निर्णय लिया गया हैं।ई-कोर्ट के लिए 596 पदों का सृजन,अमृत मिशन योजना के लिए 796 करोड़ रुपये का प्रावधान, नागरिक क्षेत्र के स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधा के लिए 300 करोड रुपये का प्रावधान,नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 22 स्थान में लाइब्रेरी बनाई जाएगी।यह बजट की प्रमुख घोषणा हैं।
Saturday, February 10, 2024
Home
Unlabelled
आर्थिक मजबूती के निर्माण का बजट - चंदन साहू
आर्थिक मजबूती के निर्माण का बजट - चंदन साहू
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
