छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज गरियाबंद जिलाध्यक्ष बने दौवा राम चक्रधारी - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, March 15, 2024

छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज गरियाबंद जिलाध्यक्ष बने दौवा राम चक्रधारी

गरियाबंद  / छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज जिला गरियाबंद में आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज में प्रत्येक 3 वर्ष में पदाधिकारी का निर्वाचन किया जाता हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को कुंभकार समाज जिला गरियाबंद के पदाधिकारी का निर्वाचन जिला गरियाबंद मुख्यालय में किया गया। छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज निर्वाचन अधिकारी रतनलाल चक्रधर,हेमलाल कौशिक,छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज महामंत्री,दौवा राम कुंभकार प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज,लक्ष्मी कुंभकार प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज, सोहन कुंभकार उप महामंत्री, छत्तीसगढ़ कुंभकार

समाज लखनलाल कुंभकार प्रदेश प्रवक्ता, नंदकुमार चक्रधारी कार्यालय प्रभारी,किशुन चक्रधारी जिला अध्यक्ष धमतरी,भूषण चक्रधारी जिला अध्यक्ष रायपुर, ललित चक्रधारी जिला अध्यक्ष महासमुंद, नंदलाल सकरिया संरक्षक,कुलेश्वर  चक्रधारी सलाहकार,संतराम चक्रधारीपूर्व कोषाध्यक्ष,कन्हैया चक्रधारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं समस्त केंद्र प्रधान एवं पंचगणों की उपस्थिति में यह निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।जिसमें जिसमें डॉ आर चक्रधारी कोपरा जिला अध्यक्ष जिला गरियाबंद,खोरबहरा चक्रधारी उपाध्यक्ष,डोगेंद्र पांडे फिंगेश्वर सचिव, सह सचिव गंगाराम चक्रधारी फिंगेश्वर, गोकुल चक्रधारी कोषाध्यक्ष रानीपरतेवा,गोपी प्रजापति बासीन प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इन सभी पदाधिकारिओं को सामाजिक व्यक्ति द्वारा निर्विरोध सर्वसम्मति से चुना गया हैं।