कोपरा भेंडरी की होनिशा छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर अंचल में खुशी लहर - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, May 9, 2024

कोपरा भेंडरी की होनिशा छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर अंचल में खुशी लहर


गरियाबंद /राजिम / कोपरा- 10वी एवम 12 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है।परीक्षा के परिणाम को लेकर अध्यनरत बच्चो की दिलो की धड़कन तेज थी और इस बीच एक अच्छी खबर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपरा की छात्रा होनिशा साहू पिता नोहेश्वर साहू जो कि गांव भेंडरी गरियाबंद जिला सहित अंचल को गौरांवित किया हैं। फिंगेश्वर विकासखंड के एक छोटे से गांव की बेटी ने इतिहास रचा हैं।होनिशा साहू ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परिक्षा में 98.83% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैं। जिसने अपने घर परिवार विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया। जिससे गांव में और घर में खुशी का
माहौल हैं।विद्यालय परिवार और घर वालो ने बताया की होनीशा बचपन से होनहार और पढ़ाई में काफी तेज थी। इसी का फल हैं आज वाह इस मंजिल तक पहुंची। होनिशा साहू ने बताया कि  पढ़ाई में लगन हो तो गांव में रहकर भी पढ़ाई कर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है।वाह हर रोज 8 घंटे पढ़ाई करती थी। होनिशा आगे पीएससी की तैयारी कर सिविल सर्विस में अपनी सेवाएं देना चाहती हैं। होनिशा का परिवार खेती किसानी से जुड़ी हैं। किसान परिवार की बेटी हैं।उसकी इस सफलता से पूरे अंचल में खुशी की लहर हैं। बधाई देने वालों में कलेक्टर
दीपक अग्रवाल,जिला सीईओ रीता यादव,जिला अध्यक्ष साहू समाज नारायण साहू,शिक्षण समिति के अध्यक्ष कमलेश साहू सदस्य नोगेश्वर साहू,रूपनारायण धनंजय साहू,गिरधर साहू,अजय साहू, पवन साहू,राजेश यादव,षडानंद साहू चन्दन साहू, थानेश्वर साहू, डॉ रमेश साहू,प्रवीण साहू, घनश्याम साहू,प्राचार्य गौरीशंकर साहू शिक्षक गण राजेश साहू,देवानंद पटेल,गुलापा मनमोहन भूपेंद्र हिरेंद्र साहू आदि।