माध्यमिक शाला मुड़तराई में मनाया गया प्रवेश उत्सव, खीर पुड़ी खिलाकर बच्चों का किया स्वागत - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, June 26, 2024

माध्यमिक शाला मुड़तराई में मनाया गया प्रवेश उत्सव, खीर पुड़ी खिलाकर बच्चों का किया स्वागत

 गरियाबंद / राजिम /कोपरा :- फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत संकुल केंद्र कोपरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़तराई में शाला प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान उपस्थित जनों के द्वारा बच्चों को टीका लगाकर एवं खीर पुड़ी खिलाकर एवं गणवेश वितरण कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान संस्था के प्रधानपाठक सेवा राम साहू ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े की तरह होते हैं, शिक्षक ही उन्हें आकर देकर उनके सपनों को साकार करते है। शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष हुलास राम साहू ने कहा कि  बच्चों के सपनो को मूर्त रूप प्रदान करने वाले आप सभी शिक्षकों से आह्वान करता हूँ कि

छत्तीसगढ़ को सशक्त एवम समृद्ध बनाने में आज के इस नौनिहाल बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा , क्रीड़ा, सांस्कृतिक, प्रतियोगिता परीक्षाओ की सम्पूर्ण जनकारी दें। आज वर्तमान परिवेश पूर्णतः बदल गया है, आज छोटे-बड़े सभी नशे और अनेक प्रकार की बुराइयों के गिरफ्त में आ चुके है। उन्हें भी समाज के मुख्यधारा में जोड़कर प्रगति का अवसर प्रदान करने में कोई भी कसर बाकी न रहे, ऐसा प्रयास शिक्षकों के द्वारा किया जाना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षकगण आशाराम साहू, रुपेश वर्मा, द्विज राम जांगड़े, वीरेंद्र साहू सहित ग्राम के उदल कंवर, लक्ष्मण साहू, टेमन यादव, फुलेल वर्मा,नीरा साहू, मीना वर्मा आदि सहित स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।