पांडुका स्कूल में 45 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 30, 2024

पांडुका स्कूल में 45 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया


                                                                          गरियाबंद /पांडुका :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका में नव प्रवेशी नवमी की 45 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत वितरण किया गया।साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे में मुस्कान स्पष्ट नजर आ रहा था।स्कूल परिसर में इस अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।अवसर पर प्राचार्य वाई के साहू ने छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब आप लोग रोज इस
साइकिल का उपयोग कर समय में विद्यालय आए शासन की इस महती योजना का आप लोग फायदा शिक्षा प्राप्ति में करें। विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने बताया कि इस प्रकार की योजना से बालिकाओं में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने को प्रोत्साहन मिलता है। यह योजना की शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सरकार में 2004हुआ था।अध्यक्ष नागेन्द्र साहू ने
कहा कि सरस्वती साइकिल योजना गरीब परिवारों के बालिकाओं के लिए लाभ कारी हैं।साइकिल मिलने से बालिकाओं को स्कूल आने में सुविधा मिलेंगी।इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिन्हा,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू,केशव साहू,चन्दन साहू,खिलेश्वर गोस्वामी, स्निधा शर्मा,उर्मिला
ध्रुव,रामकिशोर शर्मा,रूपसिंग सिन्हा,कन्हैया चक्रधारी,सोहन साहू, दुलीचंद साहू, ईश्वर साहू,खिलावन सिन्हा, दुकालहीन साहू,प्रतिभा साहू, सोहन चक्रधारी,पुरषोत्तम चक्रधारी, कन्हैया चक्रधारी,गौतम शर्मा, सालिक साहू सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।