मुड़तराई स्कूल में शाला विकास समिति का हुआ गठन, सदस्यों ने किया वृक्षारोपण - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, July 12, 2024

मुड़तराई स्कूल में शाला विकास समिति का हुआ गठन, सदस्यों ने किया वृक्षारोपण

गरियाबंद /कोपरा :- संकुल केंद्र कोपरा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला मुड़तराई में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन कर सदस्यों को मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों ने शाला परिसर में वृक्षारोपण कर नए कार्यकाल की शुरूआत की। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अध्यक्ष टेमन यादव, उपाध्यक्ष मीना वर्मा, शिक्षाविद हुलास राम साहू, पंचायत प्रतिनिधि नीरा साहू, सदस्यगण फुलेल वर्मा, इंदल ध्रुव,योगानंद ध्रुव, टाल सिंह ध्रुव

तथा प्राथमिक विद्यालय में अध्यक्ष उदल सिंह कंवर, उपाध्यक्ष कुंती वर्मा, जगेश्वरी यादव,रोहित ध्रुव, पूर्णिमा वर्मा आदि को मनोनीत किया गया। इस दौरान शिक्षकगण आशाराम साहू, रुपेश वर्मा, द्विजराम जांगड़े सहित सभी पालकों ने शाला प्रबंधन समिति के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।