कोपरा विद्यालय में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
गरियाबंद /राजिम /कोपरा- गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व हैं।जिसे गुरु की महिमा और महत्व को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता हैं।यह पर्व आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं।इस अवसर में कोपरा विद्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कमलेश साहू पूर्व अध्यक्ष एवम जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष वही अध्यक्षता खिलेश्वर गोस्वामी नगर पंचायत एवम स्कूल समिति सदस्य थे।विशेष अतिथि एन के साहू शिक्षक थे।इस खास अवसर पर कमलेश साहू ने बच्चों को गुरु-शिष्य
परंपरा का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को गुरु के प्रति आदर और सम्मान की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक अच्छे गुरु का मार्गदर्शन जीवन में सफलता की कुंजी होती है।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में साहू ने स्कूली बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों पढ़ाई की समस्याओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा।सुझाव दिए और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। खिलेश्वरगोस्वामी ने कहा कि गुरू ही हमारे मार्ग दर्शक हैं।उनके ही बताए मार्ग में चलकर हम जीवन में सफल हुए हैं। गुरू और शिक्षक हमारे समाज के लिए क्यों आवश्यक हैं उसके बारे में बताया गया। बच्चे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें सफलता निश्चित ही मिलेगा।साथ ही बच्चों के द्वारा भी इस अवसर पर अपने गुरुओं के लिए दो शब्दों का वाचन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य निरंजन तिवारी सहित शिक्षक गण उपस्थित थे।


