गरियाबंद / राजिम :- उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस का आयोजन 26/07/24 को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर एमएल वर्मा ,विशेष अतिथि डॉक्टर गोवर्धन यदु, विशेष अतिथि प्रोफेसर घनश्याम प्रसाद यदु रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। एनसीसी की छात्रा दिव्या पटेल द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात सभी अतिथियों का तिलक द्वारा स्वागत किया गया।बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्या पटेल ने भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं वीरता पर अपने विचार रखें। विशेष अतिथि प्रोफेसर घनश्याम प्रसाद यादव ने भारत की सेना एवं सैनिकों की अभूतपूर्व योगदान को याद किया विशेष अतिथि प्रोफेसर गोवर्धन यदु ने मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए NEPकी चर्चा की साथ ही नेक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। एनसीसी के कैप्टन दुष्यंत ध्रुव ने भारतीय सेना की कर्मठता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का थीम *भारतीय सेना :-शौर्य त्याग व समर्पण* रहा। इस थीम पर प्रतिभागियों ने देशभक्ति से परिपूर्ण पोस्टर बनाएं। निर्णायक मंडल द्वारा इस प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय लिया गया जिसमें प्रथम स्थान वेद राम साहू, द्वितीय स्थान इशा निराला और तृतीय स्थान रितेश पाटकर को प्राप्त हुआ। विजेताओं को महाविद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्वेता खरे एवं आभार प्रदर्शन प्रोफेसर तामेश्वर मारकंडे के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर, प्रोफेसर चित्रा खोटे, प्रोफेसर क्षमा शिल्पा चौहान, डॉ राजेश बघेल, प्रोफेसर भानु प्रताप नायक, प्रोफेसर योगेश तारक,प्रोफेसर मुकेश कुर्रे , प्रोफेसर मनीषा भोई, डॉ देवेंद्र देवांगन, कैप्टन डी के ध्रुव एवं अतिथि सहायक प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या मे एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थी उपस्थित थे।
Saturday, July 27, 2024
Home
Unlabelled
शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
