गरियाबंद /राजिम :- केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट के विषय में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डा.रामकुमार साहू ने कहा भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा केंद्रीय बजट में चार प्रमुख वर्ग किसान,महिला,युवा और गरीब जो देश के विकास के सबसे बड़े माध्यम होते हैं इन चारों वर्गों के लिए एक मजबूत योजना बना कर इनको आत्मनिर्भर करने साथ ही छोटे उद्योगों को और आर्थिक सहायता पहुंचा कर इनको साथ जोड़ने का जो कार्ययोजना बजट में दिखाई दे रहा है इनका देश के उतरोत्तर प्रगति में बहुत बड़ा प्रभाव आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा,बड़ी संख्या में युवा ताकत को प्रशिक्षित करने हेतु प्रोसहित करने की योजना से देश में कुशल और दक्ष मानव शक्ति की संख्या बढ़ेगी जिससे वे स्वमं आत्मनिर्भर तो होंगे ही देश उद्योगों को कुशल वर्कर भी मिलेगा जिससे देश का उत्पादक क्षमता में बढ़ोतरी होगी,बेरोजगारी की समस्या दूर होगी इस तरह यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शिता को दर्शाता है 2047 तक विकसित भारत का निर्माण कर 140 करोड़ देश वासियों के आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने का संकल्प उन्होंने जो लिया है उस दिशा में यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा।
Wednesday, July 24, 2024
Home
Unlabelled
विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट - डॉ रामकुमार साहू
विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट - डॉ रामकुमार साहू
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
