राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा सप्ताह पर कोपरा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम। - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, July 25, 2024

राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा सप्ताह पर कोपरा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

गरियाबंद /राजिम /कोपरा :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपरा विकासखंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा सप्ताह  का कार्यक्रम रखा गया।जिसमें मुख्य अतिथि कमलेश साहू जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अध्यक्षता प्राचार्य निरंजन तिवारी विशेष अतिथि खिलेश्वर गोस्वामी नगर पंचायत एवम स्कूल समिति सदस्य,दिलीप वर्मा वरिष्ठ नेता थे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर एवम

बच्चों के द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत करते हुए किया।बच्चों के द्वारा गीत,भाषण,कविता,साइंस के छात्रों ने एक नाटक के माध्यम से रासायनिक अभिक्रिया का प्रयोग करते हुए एक सुन्दर प्रस्तुति दिया गया।वर्तमान समय में साइंस का महत्त्व अधिक हैं।छात्रा कुमकुम साहू के द्वारा गीत शिक्षा हे जिन्दगी के आधार में अपना गीत प्रस्तुत किया। कमलेश साहू ने कहा कि सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई करअपने माता पिता गुरुजनों नाम
को रोशन करे। शिक्षा सप्ताह एवम कला संस्कृति के क्षेत्र में भी अपने प्रतिभा को प्रस्तुत करे।वही खिलेश्वर गोस्वामी ने कहा कि बच्चों से कहा पढ़ाई के साथ कला संस्कृति,खेल के क्षेत्र में अपना प्रतिभा प्रस्तुत करे।दिलीप वर्मा ने बच्चों को निरंतर पढ़ाई कर आगे बढ़ने की बात कही।इस अवसर पर शिक्षक,शिक्षिका छात्र एवम छात्रा उपस्थित थे ।