11 से 15 अगस्त भाजपा की विस्तृत कार्ययोजना तय, कई अभियानों में व्यस्त रहेगी भाजपा कार्यकर्ता - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, August 7, 2024

11 से 15 अगस्त भाजपा की विस्तृत कार्ययोजना तय, कई अभियानों में व्यस्त रहेगी भाजपा कार्यकर्ता

11 से 13 अगस्त विधानसभा स्तरीय हर घर तिरंगा अभियान, 12 से 14 अगस्त शहीदों को श्रृद्धांजलि कार्यक्रम करेगी भाजपा

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की तैयार तेज, जिला कार्यसमिति की बैठक में अभियान के सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मदारी बांटी 

गरियाबंद – भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिले के दोनों विधानसभा में 11 से 13 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जिले से लेकर मंडल ओर बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। इसके अलावा दोनों विधानसभा में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व युवा मोर्चा करेगा। हालाकि इसमें संगठन और मोर्चा प्रकोष्ठ के भी पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा ने जिले के 500 से अधिक बूथों तक इन दोनों अभियान पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। अभियान की सफलता को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में अभियान के सफलता के लिए विस्तृत चर्चा कर प्रभारियों को नियुक्ति की गई। 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 25 हजार घर में तिरंगे 

बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्रीमति लक्ष्मी वर्मा ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 11 अगस्त से 15 अगस्त तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए इसे सफल बनाने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि 11 से 13 अगस्त हर घर तिरंगा यात्रा इसके तहत भाजपा नेता व कार्यकर्ता अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराएंगे, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी विधानसभा क्षेत्रों, मंडल और बूथ स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। इस दौरान आम लोगों को अभियान से जोड़ने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया की जिले में 25 हजार घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य है।

शहीद स्मारक में चलेगा स्वच्छता अभियान 

इस दौरान बैठक में जिला सह प्रभारी किशोर महानंद ने घर घर तिरंगा अभियान के साथ ही जिले में 12, से 14 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता अभियान पर फोकस डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पहले भाजपा सभी शहीदों को नमन करेगी। इसके लिए जिले के सभी शहीद स्मारक स्थल एवं शहीद प्रतिमाओं में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहीद के प्रतिमाओं में मल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने जिले एवम मंडल के पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। 

14 अगस्त को मनाएंगे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

इसके अलावा बैठक में 14 अगस्त को प्रत्येक मंडल मुख्यालयों में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी को देश विभाजन के दंश से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाजन देश के इतिहास में कांग्रेस द्वारा लिखा गया एक कला अध्याय है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

अभियान को सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी

बैठक राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 'हर घर तिरंगा' अभियान पिछले दो सालों में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है, जिसने देशभर में हर भारतीय में बुनियादी एकता की भावना को जागृत किया है। उन्होंने इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया। विधायक साहू ने कहा कि अभियान को सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से अभियान की तैयारी में जुट जाए। 

बैठक ये सभी मौजूद

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, बलदेव सिंह हुंदल, भागीरथी मांझी, राम कुमार साहू, जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा, राहुल सेन, योगेश शर्मा, जितेंद्र सोनकर, महेश यादव, चिरंजीव देवांगन, कुंज बिहारी बेहरा, रामूराम साहू, मिलेश्वरी साहू, चंद्रशेखर साहू, शोभाचंद्र पात्र, देशबंधु नायक, रिखी राम यादव, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, श्रीमती रेखा सोनकर, मनीष हरित, अंजू नायक, नंदनी नेताम, बिंदु सिन्हा, आसिफ मेमन, चंद्रशेखर सोनवानी, ऋतुराज शाह, नरोत्तम साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, कमल सिन्हा, संदीप पाण्डेय, गुरुनारायण तिवारी, दुलार सिन्हा, सीताराम यादव, लुद्राक्ष साहू, पिलुराम यादव, कमलेश साहू ,चंदन साहू , धर्मेंद्र ध्रुव ,युगल समदरिया, धनराज विश्वकर्मा कमल देवांगन , खिलेश्रव गोस्वामी ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।