स्वर्गीय श्री रामभगत ध्रुव की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार द्वारा पौधा वितरण किया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, August 23, 2024

स्वर्गीय श्री रामभगत ध्रुव की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार द्वारा पौधा वितरण किया गया

गरियाबंद / राजिम :- स्वर्गीय श्री रामभगत ध्रुव के वार्षिक श्राद्ध (बरसी )के अवसर में श्राद्ध पूजा में आए सभी अतिथियों को पूजन एवं भोजन  प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात् 205फलदार कटहल का पौधा सभी को ध्रुव परिवार की ओर  से भेंट स्वरूप

प्रदान किया गया जिनको उनके द्वारा कही भी स्वेच्छिक स्थान पर लगाकर स्वर्गीय रामभगत ध्रुव को श्रद्धांजलि अर्पित करे यह संदेश के साथ वृक्षारोपण को बढ़ावा देने सभी से निवेदन आग्रह किया गया।इससे अच्छा श्रद्धांजलि और नही हो सकता इन वाक्यों के साथ वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किए। तत्पश्चात 
बाल समाज मानस मंडली बकली के द्वारा मानस गान रामायण का पाठ किया गया व अंतिम में स्वर्गीय रामभगत ध्रुव की स्मृति में उनके परिवार जनों के द्वारा रामचरित मानस ग्रंथ बाल समाज मानस मंडली को भेट किया गया ।स्वर्गीय रामभगत ध्रुव के द्वारा  बाल समाज मानस मंडली को प्रारंभ किया गया था जिससे उनका मंडली के प्रति खासा लगाव था जिसके चलते बाल समाज मानस मंडली के द्वारा मानस गान किया गया व
अंत में आत्मा की शांति के लिए   श्रद्धांजलि शांतिपाठ कर दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर पुत्र धर्मेंद्र ध्रुव पत्नी कुमारी देवी ध्रुव बैसाखू ,सागर हर्षित भूयश जोहत्री वैजंतीमाला सविता भुनेश्वरी अपूर्वा ओमेश्वरी लक्षणी सहित ध्रुव परिवार के साथ परिजन एवं स्वजन उपस्थित रहे।