गरियाबंद /राजिम /कोपरा :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपरा में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य निरंजन तिवारी,वरिष्ठ शिक्षक कुलंजन साहू, खिलेश्वर गोस्वामी के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा एवं डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर,पुष्प अर्पित कर तथा श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। देश के शिक्षाविद एवं राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती को प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति
दिया गया। छात्र छात्राओं ने सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ के साथ उपहार स्वरूप पेन, श्री फल भेंट किए। प्राचीन काल से ही गुरू का महत्व हैं।शिक्षक ईश्वर तक पहुंचाने में हमें मार्ग दिखाता हैं।गुरू के बिना हम ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते हैं।शिक्षक का समाज में सर्वोच्च स्थान होता हैं ।छात्र छात्राओं द्वारा गीत भाषण,कविता,छत्तीसगढ़ी गीत एवम शिक्षक द्वारा बताएं गए ज्ञान की बातों का वर्णन किया गया।कविता, भाषण प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि साहू ने राधाकृष्णन के जीवन शैली में प्रकाश डालते हुए।उसके जीवन के मुख्य बातों वर्णन किया।विशेष अतिथि नगर पंचायत सदस्य खिलेश्वरगोस्वामी के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन का वर्णन करते हुए शिक्षा तथा शिक्षक के महत्व एवं बच्चों को हमेशा गुरू का सम्मान करने तथा गुरू के बताए मार्ग में चलने एवम अनुशासन का पालन करने की बात बच्चों से कहे। डॉ राधाकृष्णन एक महान विद्वान,लेखक,रचनाकार थे।उसे भारत रत्न पुरुस्कार भी प्राप्त था।इस अवसर नगर पंचायत सदस्य जेठू ध्रुव,दिलीप वर्मा,गोपी साहू सहित विद्यालय सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।Thursday, September 5, 2024
Home
Unlabelled
बिना गुरू के विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं - खिलेश्वर गोस्वामी
बिना गुरू के विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं - खिलेश्वर गोस्वामी
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu


