गरियाबंद / राजिम / छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय अधिकारी डॉक्टर नीता वाजपेई के निर्देशानुसार शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम, जिला गरियाबंद की एनएसएस इकाई द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता रैली का निकली गई।जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों ने," नशा मुक्त भारत, सशक्त भारत", "जन जन का एक ही नारा नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा" इस तरह की नारों से संपूर्ण नगर मैं जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर एमएल
वर्मा, जिला संगठक डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर श्वेता खरे के नेतृत्व मे निकल गई इस रैली में गोद ग्राम नवाडीह ,पथर्रा एवं राजिम में भ्रमण कर लोगों को नशा मुक्त रहने एवं नशे को त्यागने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों नीलम, टिकेश्वर , लक्ष्मी,ज्योति,राहुल, गजेंद्र,कामिनी, रितु,हुमन,पोषण,युमेश्वरी,दामिनी , हसीना,भूमिका आदि स्वयंसेवकों ने बहुत ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया।भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार (हरियाणा) में 11 से 17 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें गरियाबंद जिले से शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेविका दिशा शर्मा B Sc प्रथम सेमेस्टर ,राष्ट्रीय एकता शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।राष्ट्रीय एकता शिविर में अलग अलग राज्यों से आए
स्वयंसेवक अपने अपने संस्कृति का प्रदर्शन करते है। योग, नुक्कड़ नाटक, बौद्धिक सत्र, रासेयो देशी खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हैं। दिशा के चयन पर डॉ. समीक्षा चंद्राकर जिला संगठक रासेयो जिला गरियाबंद, प्राचार्य प्रोफेसर एमएल वर्मा, प्रोफेसर श्वेता खरे कार्यक्रमअधिकारी एवंमहाविद्यालय परिवार सहित रासेयो स्वयंसेवकों ने हर्ष जताया है।
.



