गरियाबंद - भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए। सुचना के अधिकार प्रकोष्ठ की संभाग प्रभारी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,संगठन महामंत्री पवन साय,प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे द्वारा किया गया।जिसमे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश संयोजक संजय कोपुलवार रायपुर संभाग प्रभारी बने एवम दुर्ग संभाग प्रभारी खिलेश्वर गोस्वामी,बिलासपुर संभाग
प्रभारी विनोद भारती,बस्तर संभाग सुरेंद्र सोलंकी,सरगुजा संभाग प्रभारी डॉ सुनील जायसवाल को भाजपा आर टी आर प्रकोष्ठ का संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आर टी आई प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय कोपुलवार,खिलेश्वर गोस्वामी सहित सभी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,बस्तर, सरगुजा क्षेत्र में पार्टी को मिलेगा।संजय कोपुलवार,खिलेश्वर गोस्वामी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।उन्होंने संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए।पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनकी कार्यशैली, संगठन क्षमता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।नियुक्ति के बाद खिलेश्वर गोस्वामी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा किसंगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने कहा कि दुर्ग संभाग क्षेत्र में आर टी आई प्रकोष्ठ के बीच संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है।पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाएगा तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।संजय कोपुलवार,खिलेश्वर गोस्वामी की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाकपा आर टी आई प्रकोष्ठ को पूरे प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। आर टी आई प्रकोष्ठ भाजपा संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत करने के लिए में काम किया जायेगा।Saturday, September 12, 2026
Home
Unlabelled
भाजपा आर टी आई प्रकोष्ठ रायपुर संभाग संजय कोपुलवार एवम दुर्ग संभाग प्रभारी बने खिलेश्वर गोस्वामी कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा आर टी आई प्रकोष्ठ रायपुर संभाग संजय कोपुलवार एवम दुर्ग संभाग प्रभारी बने खिलेश्वर गोस्वामी कार्यकर्ताओं में उत्साह
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu



